|
हरियाणा परिवहन
|
|
हरियाणा राज्य परिवहन एक सामाजिक दायित्व निभाते हुये विभिन्न वर्ग के लोगों को मुफ्त/रियायती बस यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाता है।
|
मुफ्त यात्रा सुविधा : - |
हरियाणा राज्य परिवहन ने निम्नलिखित श्रेणियों के यात्रियों को अपनी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की हुई है। |
क. |
संसद एवं विधान सभा के सदस्य व भूतपूर्व सदस्य। भूतपूर्व विधायकों को पहचान-पत्र सचिव, हरियाणा विधान सभा द्वारा जारी किया गया होना चाहिये। इन पहचान पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर सम्बन्धित महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा किये होने चाहिये।
|
ख. |
विधान सभा सदस्य को एक मुफ्त पास हरियाणा, यूटी चण्डीगढ़ तथा देहली आने-जाने के लिए पैप्सू पथ परिवहन की बसों में यात्रा के लिए भी दिया जाता है।
|
ग. | 100 प्रतिशत अन्धे व्यक्ति। |
घ. | 100 प्रतिशत शारीरिक तौर पर विकलांग व्यक्ति को एक सहायक सहित केवल हरियाणा क्षेत्र में। |
ड़. |
क्रिपल्ड/शारीरिक तौर पर विकलांग व्यक्तियों को एक सहायक सहित अपने घर से साकेत हस्पताल, पंचकुला में इलाज हेतू आने-जाने के लिये। शारीरिक तौर पर अपंग व्यक्तियों को मुफ्त यात्रा सुविधा के लिये सम्बन्धित जिला के मुखय चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करके प्रस्तुत करना होगा। नेत्रहीन व्यक्तियों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा के लिये सम्बन्धित उपायुक्त द्वारा जारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इस प्रमाण पत्र पर उपायुक्त की मोहर लगी होना आवशयक है।
|
च. |
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को एक वर्ष में 4000 कि.मी. तक मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। मान्यता प्राप्त पत्रकार को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा के लिये महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जारी बस पास दिखाना होगा।
|
छ. |
हरियाणा के बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिये अपने घर से साक्षात्कार के स्थान तक हरियाणा राज्य, दिल्ली व चण्डीगढ़ आने जाने की मुफ्त यात्रा सुविधा। यह सुविधा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग तथा हरियाणा राज्य में स्थित विभिन्न रोजगार कार्यालयों व बोर्ड निगमों में हिरयाणा राज्य के बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार हेतु दी जाती है।
|
ज. |
चण्डीगढ़ तथा जालन्धर के सामाचर पत्रों मे कार्यरत 285 डैस्क जर्नलिस्टों व प्रैस शाखा में कार्यरत 30 कर्मचारियों को प्रति वर्ष 2500 कि०मी० तक निशुल्क यात्रा सुविधा।
|
झ. |
हरियाणा राज्य के स्वतन्त्रता सेनानियों को अपनी पत्नी या एक सहायक सहित हरियाणा, चण्डीगढ़ तथा दिल्ली में मुफ्त यात्रा सुविधा। यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन की डीलक्स बसों मे भी उपलब्ध है। स्वतन्त्रा सेनानियों की विधवायें भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती है।
|
ञ. |
थेलेसेमिया बीमारी से ग्रस्त बच्चों को एक सहायक सहित मुफ्त यात्रा सुविधा।
|
ट. |
युद्ध मे मारे गये सैनिकों के आश्रितों को पैंशन लेने हेतु बसों में आने-जाने के लिये मास में दो मुफ्त पास दिये जाते है।
|
ठ. |
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार (पंडित तुले राम जी, उसताद झुमन खां, कमल तिवाड़ी व उसताद मामन खां)
|
ड. |
अर्जुन अवार्ड विजेता, ओलम्पिक व राज्य पुरस्कार विजेता खिलाडियों को मुफ्त यात्रा सुविधा।
|
ण. |
महिलाओं को रक्षा बन्धन के दिन 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों सहित हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा।
|
त. |
राष्ट्रीय केडिट कोर के कैडिटस को प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेने के लिये यात्रा के समय आम किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।
|
थ. |
मानसिक तौर पर विक्षिप्त व्यक्तियों को एक सहायक सहित मुफ्त यात्रा सुविधा।
|
द. |
कैंसर पीड़ित को ईलाज के लिए मुफ्त यात्रा।
|
ध. | स्कूल कॉलेज मैं पढने वाली छात्राओं को 60 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा। |
|
|
रियायती यात्रा सुविधा
|
क. विधार्थी पास :-
|
हरियाणा राज्य परिवहन मान्यता प्राप्त स्कूल/कालेज तथा ऐसे स्कूल/कालेज व अन्य संस्थायें, जो राज्य में किसी विश्व विधालय से जुडे हो के विधार्थियों को अपनी सामान्य बसों में 60 किलोमीटर तक यात्रा करने के लिये त्रैमासिक पास जारी करती है। उन्हें उनके घर से शिक्षा संस्थान (हरियाणा क्षेत्र) तक आने-जाने के लिये हिदायतें क्रमांक 1642-61/ए2/एसीसी दिनांक 05-04-2007 के अनुसार निम्नलिखित दर से किराया देना पडता है।
|
दूरी कि०मी० में |
पास की दर प्रति माह (रूपये)
|
1 से 5 | 30.00 |
6 से 10 | 60.00 |
11 से 15 | 90.00 |
16 से 20 | 120.00 |
21 से 25 | 150.00 |
26 से 30 | 180.00 |
31 से 40 | 240.00 |
41 से 50 | 300.00 |
51 से 60 | 360.00 |
|
नोटः- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये पढने वाली लडकियों को मासिक बस पास सुविधा में दिनांक 31-01-2006 से 50 प्रतिशत की ओर छूट दी गई है। अब उन्हें मासिक बस पास के लिये केवल 5 एक तरफा किराये देने पड़ेंगें।
|
इसके अतिरिक्त चण्डीगढ़ व देहली जाने वाले विधार्थी से एक माह के लिये केवल 10 एक तरफा किराया लिया जाता है। (पत्र क्रमांक 524-41/सी०आई० दिनांक 27-01-1992) यह पास रविवार के दिन मान्य नहीं होता।
|
|
ख. सरकारी कर्मचारीः- |
सरकारी कर्मचारियों से एक मास मे 35 एक तरफा किराया लेकर हरियाणा राज्य परिवहन की सामान्य बसों में यात्रा के लिये मासिक पास प्रदान किया जाता है।
|
|
ग. हरियाणा पुलिस के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के निरीक्षक तक कार्यरत कर्मचारियों को हरियाणा राज्य परिहवन की बसों में रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करवाई जा रही है। इसके लिये इनके वेतन से 80/-रूपये प्रतिमाह की कटौती की जाती है।
|
घ. राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को बस किराये में 75 प्रतिशत तक की रियायत उपलब्ध कराई जा रही है :- यह सुविधा निम्नलिखित स्तर की खेल प्रतियोगिताओं मे भाग लेने वाले खिलाडियों को प्रदान की जा रही है।
(i) हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा विधालयों के विधार्थियों के लिये विभिन्न खेलों में करवाई गई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगितायें।
(ii) राज्य स्तरीय खेल संस्थाये जो हरियाणा ओलम्पिक एशोसियेशन से सम्बन्धित है, द्वारा विभिन्न खेलों में करवाई गई राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें।
(iii) खेल विभाग या हरियाणा ओलम्पिक एशोसियेशन द्वारा विभिन्न अवसरों पर करवाई गई राज्य खेल प्रतियोगितायें। 1. राज्य स्तरीय खेल उत्सव 2. राज्य स्तरीय महिला खेल उत्सव 3. राज्य स्तरीय पंचायत प्रतियोगितायें 4. राज्य स्तरीय युवा उत्सव
(iv) हरियाणा में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की ग्रामीण खेल प्रतियोगितायें
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगितायें जो कि राज्य स्तर की खेल संस्थाओं द्वारा आयोजित की जायें तथा हरियाणा ओलम्पिक संघ से एफिलियेटिड हो। या खेल विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगितायें।
ड. हरियाणा में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की ग्रामीण खेल प्रतियोगितायें हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगितायें जो कि राज्य स्तर की खेल संस्थाओ द्वारा आयोजित की जाये तथा हरियाणा ओलम्पिक संघ से एफिलियेटिड हो। या खेल विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगितायें।
च. महिलायें जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक व पुरूष जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है वह पहचान पत्र होने पर हरियाणा क्षेत्र में किराये के अन्दर 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जा रही है।
छ. भूतपूर्व सैनिक जो 25 प्रतिशत विकलांग है उनको हरियाणा क्षेत्र में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
time table of main routes is as under :- |
Sr.No. | Route (Narnaul to Route) | Time of start from Narnaul |
1. | NARNAUL-DELHI (Sarai Kale Khan) |
04:10 hrs 04:50 hrs 05:10 hrs 05:30 hrs 05:50 hrs 06:10 hrs 07:10 hrs 07:40 hrs 08:05 hrs 08:30 hrs 08:40 hrs 09:20 hrs 09:40 hrs 10:20 hrs 10:40 hrs 11:05 hrs 11:20 hrs 12:10 hrs 13:40 hrs 15:00 hrs 16:20 hrs 16:50 hrs 17:40 hrs
|
2. | NARNAUL-CHANDIGARH via ROHTAK | 08:40 hrs 09:15 hrs 10:20 hrs 11:00 hrs 11:10 hrs 11:50 hrs 18:10 hrs 19:30 hrs |
3. | NARNAUL-CHANDIGARH VIA DELHI | 08:05 hrs 10:15 hrs 19:10 hrs 20:40 hrs 21:40 hrs |
4. | NARNAUL-JAIPUR | 04:30 hrs 05:00 hrs 05:30 hrs 06:10 hrs 06:40 hrs 07:10 hrs 07:30 hrs 07:40 hrs 08:10 hrs 08:30 hrs 08:40 hrs 09:05 hrs 09:15 hrs 09:40 hrs 10:10 hrs 10:40 hrs 11:20 hrs 11:40 hrs 12:20 hrs 12:50 hrs 13:30 hrs 14:00 hrs 14:40 hrs 16:00 hrs 16:20 hrs 17:15 hrs |
5. | NARNAUL-AJMER | 05:20 hrs 09:00 hrs 10:10 hrs 11:20 hrs 11:40 hrs 14:00 hrs |
6. | NARNAUL-AMRITSAR VIA DELHI | 15:30 hrs |
7. | NARNAUL-LUDHIANA VIA DELHI | 09:20 hrs |
8. | NARNAUL-JHUNJHUNU VIA SINGHANA-CHIRAWA | 13:40 hrs 14:40 hrs 15.30 hrs 16:20 hrs 16:40 hrs 17:30 hrs 18:30 hrs 22:30 hrs |
9. | NARNAUL-SIKAR | 15:30 hrs |
10. | NARNAUL-KOTA | 07:30 hrs |
11. | NARNAUL-HISAR | 04:10 hrs 07:10 hrs 12:10 hrs 16:00 hrs |
12. | NARNAUL-ALWAR | 05:20 hrs 06:10 hrs 06:40 hrs 07:10 hrs 07:40 hrs 08:20 hrs 09:00 hrs 09:10 hrs 09:40 hrs 09:50 hrs 10:38 hrs 11:10 hrs 11:45 hrs 12:20 hrs 13:00 hrs 14:20 hrs 15:00 hrs 15:30 hrs 16:10 hrs 16:40 hrs 17:20 hrs |
|
|
Time Table >> Bus Stand, Mahendragarh
|
The time table of main routes is as under :- |
Sr.No. | Route (Mahendragarh to Route) | Time of start from Mahendragarh |
1. | MAHENDRAGARH - DELHI (Dhola Kuwa) | 05:40 hrs 18:30 hrs |
2. | MAHENDRAGARH - CHANDIGARH via ROHTAK | 09:20 hrs 10:00 hrs 11:00 11:50 12:00 12:40 19:00 hrs 20:15 hrs |
3. | MAHENDRAGARH- AJMER | 04:40 hrs 08:10 hrs 16:40 hrs |
4. | MAHENDRAGARH-JAIPUR | 06:40 hrs 11:30 hrs 16:00 hrs |
5. | MAHENDRAGARH-ALWAR | 05:20 hrs 08:30 hrs 13:00 hrs 16:30 hrs |
6. | MAHENDRAGARH- HISAR | 08:00 hrs 09:00 hrs 12:40 hrs 16:40 hrs |
7. | MAHENDRAGARH- SATNALI | 11:30 hrs 14:00 hrs 14:15 hrs 16:00 hrs 16:30 hrs 17:30 hrs 18:30 hrs |
8. | MAHENDRAGARH- LUHARU | 10:00 hrs 17:10 hrs |
9. | MAHENDRAGARH- SAYANA | 17:00 hrs 18:15 hrs 18:30 hrs |
10. | MAHENDRAGARH- REWARI | 05:00 hrs TO 18:30 after every 1/2 hrs. |
11. | MAHENDRAGARH- KOTA | 06:20 hrs |
|
|
|
|
|
|
ये समय सारणी स्टाफ की कमी / सड़क जाम / यांत्रिक या मानव चूक के कारण कुछ बदलाव के लिए उत्तरदायी हैं
प्रत्येक बस को प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशामक किया जाता है बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए।
डिपो के बारे में कोई भी शिकायत कृपया महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज नारनौल को टेलीफोन / लिखित में भेजा जा सकता है। शिकायत की किताब सभी बस स्टेशनों पर स्टेशन पर्यवेक्षकों के साथ उपलब्ध है।
किसी भी सुझाव / शिकायत के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों / टेलीफोन पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
पूछताछ: 01282 - 251947
कार्यशाला: 01282 - 250804
यातायात प्रबंधक / महाप्रबंधक: 01282 - 250803
हरियाणा रोडवेज हरियाणा सरकार के मुख्य वाणिज्यिक विभाग में से एक है। यह विभाग राज्य में लोगों को बुनियादी परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है और इस प्रकार लोगों की जीवन रेखा है।
हरियाणा रोडवेज के 24 डिपो हैं। नारनौल डिपो 1.4.1997 को अस्तित्व में आया और उसके पहले, यह रेवiरी डिपो का उप-डिपा था। डिपो के गठन के समय केवल 279 कर्मचारियों के साथ 68 बसें थीं और इस डिपो ने वर्षों के दौरान प्रगति की है और अब 145 वाहन है और फिलहाल काम कर रहे कुल 611 कर्मचारियों में 193 ड्राइवर हैं, 230 कंडक्टर और शेष 188 कार्यशाला और प्रबंधन कर्मचारी हैं और डिपो प्रगति पर है। डिपो प्रतिदिन 47,000 से 49,000 कि.मी. को कवर कर रहा है और सार्वजनिक, सुरक्षित और कुशल परिवहन सेवाएं प्रदान करता है। यह डिपो सभी प्रमुख पास के शहरों, कस्बों, गांवों और ऐतिहासिक, और दिल्ली, रेवाड़ी, मोहिन्दरगढ़, सतनाली, बधरा, पाटण, खेतड़ी, ख्रेई, निजामपुर, मोखुटा (बाबाजी) जैसे शहरों के लिए सुविधाजनक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान कर रहा है। दादरी, नई दिल्ली, बल्लाब्गढ़, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, पानीपत, चंडीगढ़, सिरसा, हिसार, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, झुनझुनू, सीकर जैसे अंतरराज्यीय / इंट्रा राज्य मार्गों के लिए कई तेज बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। जनता की सुविधा के अनुसार शौचालय / चाय / जल ठंडा पानी, एसटीडी पीसीओ की महिलाओं के इंतजार हॉल, बैंच, पंखे आदि जैसी विभिन्न सुविधाएं बस स्टैंड पर उपलब्ध हैं। नारनौल में जनता की सुविधा के लिए एक सार्वजनिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है।